झारखंड के छह जिलों में गुरुवार शाम तक कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 2045 हो गई है। गुरुवार को मिले मरीजों में गिरिडीह के 8, हजारीबाग व गुमला के 5-5, कोडरमा के 4 एवं बोकारो, साहिबगंज, रांची व देवघर के 1-1 संक्रमित शामिल हैं। इस बीच बुधवार को 55 मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। जिसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1575 हो गई है। जबकि गुरुवार शाम तक मिले 24 नए मरीजों के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 656 हो गई है जो स्वस्थ हो चुके मरीजों से आधे से भी कम है।