लद्दाख बॉर्डर पर गलवान घाटी के पास सोमवार की रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में छपरा निवासी हवलदार सुनील शहीद हो गए। उनके अलावा झारखंड के साहेबगंज निवासी जवान कुंदन कुमार ओझा और विजयवाड़ा निवासी कर्नल बी. संतोष बाबू भी शहीद हुए हैं।
ये सभी बिहार रेजिमेंट के 16 बिहार बटालियन के थे। बिहार व झारखंड सब एरिया मुख्यालय के सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद हवलदार सुनील छपरा के डिबरा गांव के मूल निवासी हैं। सुनील को एक पुत्री है। शहीद सुनील का पार्थिव शरीर विशेष विमान से बुधवार को पटना लाया जायेगा। शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पैतृक गांव डिबरा ले जाया जाएगा। जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वहीं, शहीद जवान कुंदन कुमार ओझा झारखंड के साहिबगंज जिले के प्रखंड हाजीपुर पश्चिम पंचायत डिहारी गांव के रहने वाले हैं। दोनों जवानों ने बिहार रेजिमेंट म

