खगड़िया के अलौली थाना इलाके के रौन गांव में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दिया है। बदमाशों ने गोली मारकर महिला का जान ले लिया है। बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया है जब 65 साल की महिला दयन देवी अपने घर मे सोई थी।इसी दौरान बीती देर रात बदमाशों ने दो गोली मारकर चलते बना। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गयी। इनसब के बीच अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अलौली थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की माने तो भूमि विवाद में घटना हुई है। मृतिका का अपने पड़ोसियों से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है।इसी विवाद में घटना होने का अंदेशा है। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी । दोषी किसी भी किमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।