रांची : राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. एक तरफ मरीज ठीक हो रहे हैं तो दूसरी तरफ नए पॉजिटिव केस भी तेजी से मिल रहे हैं. शुक्रवार को भी राज्य में कोरोना के 46 रिकार्ड नए मरीज मिले. हालांकि सात मरीज स्वस्थ भी हुए. इनमें कोडरमा के तीन, लोहरदगा के दो तथा जमशेदपुर व हजारीबाग के एक-एक मरीज शामिल हैं.
झारखंड में कोरोना का कहर
राज्य में 523 हो गई अबतक मिले कुल मरीजों की संख्या
कोडरमा में तीन, लोहरदगा में दो और जमशेदपुर-हजारीबाग में एक-एक ने दी कोरोना को मात
राज्य में 220 मरीज हुए स्वस्थ, 298 बचे संक्रमित मरीज
शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में 15, हजारीबाग में 10, रामगढ़ में नौ, कोडरमा में सात, धनबाद में तीन तथा बोकारो में दो नए मरीज मिले. इनमें अधिसंख्य प्रवासी मजदूर हैं. रामगढ़ के नौ मरीजों में चार रामगढ़ प्रखंड, चार पतरातू तथा एक चितरपुर प्रखंड के हैं. ये सभी बाहर से लौटे हैं. वहीं जमशेदपुर में मिले मरीजों में दो महाराष्ट्र, एक दिल्ली, एक चेन्नई और एक गुडग़ांव से वापस लौटे हैं. धनबाद के भी सभी मरीज बाहर से लौटे हैं.
झारखंड में शुक्रवार को 46 नए कोरोना केस मिले
जमशेदपुर : 15
हजारीबाग : 10
रामगढ़ : 9
कोडरमा : 7
धनबाद : 3
बोकारो : 2
अबतक किस जिले में कितने मरीज
रांची : 130
गढ़वा : 57
हजारीबाग : 65
कोडरमा : 41
पूर्वी सिंहभूम : 53
पलामू : 17
बोकारो : 22
गुमला : 20
गिरिडीह : 17
पश्चिमी सिंहभूम : 15
रामगढ़ : 24
धनबाद : 17
सिमेडगा : 10
लातेहार : 10
देवघर : 05
सरायकेला-खरसावां : 04
पाकुड़ : 04
लोहरदगा : 03
खूंटी : 03
जामताड़ा : 02
दुमका : 02
चतरा : 01
गोड्डा : 01